District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने किया बहादुरगंज पीएचसी का औचक निरीक्षण..

ओपीडी संचालन व साफ सफाई तथा कर्मियों की उपस्थिति का अवलोकन कर दिया निर्देश।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरगंज का औचक निरीक्षण किया गया।डीएम के द्वारा सर्वप्रथम बहादुरगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रोस्टर ड्यूटी अनुसार ओपीडी संचालन, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवा वितरण, पैथोलॉजी, साफ सफाई और अन्य व्यवस्था को देखा गया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों को प्रदत चिकित्सा व्यवस्था देखा। विदित हो कि डीएम के द्वारा लगातार विभिन्न राजकीय अस्पताल, सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। कर्मियों और पदाधिकारियों के निर्धारित समयावधि में उपस्थिति सुनिश्चित करवाने हेतु सुधारात्मक निर्देश दिए गए है। गौरतलब हो कि किशनगंज जिला अंतर्गत सदर अस्पताल समेत पीएचसी में उत्कृष्ट कोटि की चिकित्सीय व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है और जिलाधिकारी किशनगंज के द्वारा लगातार स्वस्थ्य कार्यों की समीक्षा करने समेत सरप्राइज़ विजिट किया जाता रहा है। पीएचसी में साफ सफाई, चिकित्सको की मौजूदगी, ओपीडी संचालन, दवा वितरण को लेकर कई निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!