‘2025 में 225 – फिर से नीतीश’ एनडीए का एक संकल्प और एक लक्ष्य: उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश कुमार/शनिवार को मधेपुरा जिला के बीएन मंडल स्टेडियम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने एनडीए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत एकता को कायम रखने एवं डबल इंजन सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए सरकार जन सरोकार की भावना के अनुरूप प्रदेशवासियों की बेहतरी हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में हमारा बिहार सर्वांगीण विकास की ओर नित-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुनहरा और स्वर्णिम हो इसके लिए हमें एनडीए को धरातल पर मजबूत बनाने का संकल्प लेना है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विगत 19 वर्षों के अपने कार्यकाल में मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार का कायाकल्प किया और विकास की लंबी लकीर खींची है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण एवं औद्योगिक विकास सहित तमाम क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हुए हैं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘2025 में 225 दृ फिर से नीतीश’ एनडीए गठबंधन का एक लक्ष्य, एक उद्देश्य और एक संकल्प है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजद की सरकार में जातीय नरसंहार, हत्या, लूट, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था। परंतु हमारे नेता मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 के बाद कानून का राज स्थापित कर जंगलराज से बिहारवासियों को मुक्ति दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने विकास और सुशासन की नीति पर चलकर नए बिहार का निर्माण किया है। हमारे नेता की नीति और नियत का कोई मुकाबला नहीं है।
उक्त मौके पर भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल, लोजपा (आर0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, रालोमो के मा0 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चैधरी, मा0 सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव, बिहार विधानसभा के मा0 उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नारायण यादव, मा0 विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, मा0 विधायक श्री निरंजन मेहता, एनडीए कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह सहित कई मा0 विधायकगण, मा0 विधानपार्षदगण एवं एनडीए के नेतागण मौजूद रहे।