ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिलाधिकारी, ने जिले के कई बाढ़ प्रवण क्षेत्र का किया निरीक्षण, नदी में जलस्तर बढ़ने वर्षापात के कारण हुए रेन कट को अविलंब मरम्मती का दिया निर्देश..

मरम्मती कार्य मे उपयोग होने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने वरीय अधिकारियों एवम तकनीकी विभाग के अधिकारियो के साथ जिले के कई बाढ़ प्रवण क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने किशनगंज प्रखण्ड अंतर्गत दौला पंचायत के मंझौक,महादलित टोला, आदिवासी टोला, तौबानगर और फुलवारी एवम कोचाधामन प्रखण्ड अंतर्गत बगलबारी पंचायत में महानंदा नदी के किनारे बसे गांव/क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण व जल निस्सरण से फ्लड फाइटिंग के कार्यों के सबन्ध में जानकारी ली एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिला पदाधिकारी ने उक्त स्थलों पर वर्षापात व महानंदा नदी के कारण हो रहे कटाव से किए गए और कराए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्य का जायजा भी लिया। कई स्थानों पर कार्य पूर्ण पाए गए। भ्रमण के क्रम में दौला पंचायत के फुलवारी गांव में कटाव निरोधक कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया और कार्य मानक अनुरूप नहीं होने व गुणवत्ताविहीन पाए जाने पर बाढ़ नियंत्रण के कनीय अभियंता समेत कार्यपालक अभियंता को सख्त हिदायत दी गई। जानकारी लेने के क्रम में संबंधित क्षेत्र के कनीय अभियंता को अनुपस्थित पाया गया।उनसे कारणपृच्छा करने और संतोषजनक प्रत्युत्तर प्राप्त होने तक एक दिन का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कोचाधामन के बगलबारी पंचायत में कई स्थलों पर कटाव निरोधक कार्य का जायजा लिया गया। इस स्थल पर बंबू पायलिंग, नायलॉन क्रीट से बेडबार बनाए जाने, भंडारित बालू भरे बोरो की गुणवत्ता की जांच भी की गई। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभावित क्षेत्र में वर्षापात के कारण हुए रेन कट की मरम्मती तथा सुरक्षात्मक कार्य एक से दो दिन के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से बाढ़ नियंत्रण के अभियंताओं को निर्देश दिया कि फ्लड फाइटिंग के कार्य में शिथिलता और लापरवाही पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई की जायगी। उक्त निरीक्षण में कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण व जल निस्सरण, आपदा प्रभारी पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!