District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिलाधिकारी ने सदर थाना का किया औचक निरीक्षण

जनता दरबार के डायरी की जांच की, एवं जनता दरबार में मौजूद लोगों की जमीनी समस्या की जानकारी ली

किशनगंज, 04 जनवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी विशाल राज ने शनिवार को सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पहले सदर थाना में लगाए गए जनता दरबार में जाकर अंचलाधिकारी राहुल कुमार से जनता दरबार से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही जनता दरबार में प्रयोग किया जा रहा डायरी का डीएम ने अपने स्तर से जांच किया।

जिलाधिकारी विशाल राज ने जनता दरबार में मौजूद लोगों की जमीनी समस्या की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी थाना में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जहां जनता के समस्याओं का समाधान किया जाता है। उसी का आज निरीक्षण किया गया और देखा गया कि इसमें क्या-क्या गलती है और क्या सुधार किया जा सकता है।

डीएम से जमीनी विवाद से जुड़ी गए कुछ सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याओं को लेकर सीओ को और कई अधिकारियों के साथ दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद उचित फैसला लिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!