किशनगंज : अग्निशमन कार्यालय में परिवाद समिति के द्वारा कार्यशाला का किया गया आयोजन
कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में अग्निशमन कार्यालय परिसर में उक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया

किशनगंज, 04 अगस्त (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, परिवाद समिति के द्वारा शुक्रवार को खगड़ा स्थित अग्निशमन कार्यालय परिसर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन स्टॉप सेंटर की संयोजिका शशि शर्मा कर रही थी। कार्यक्रम में महिला हेल्प लाइन की शशि शर्मा ने कहा कि कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अग्निशमन कार्यालय परिसर में उक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। अग्निशमन कार्यालय में हाल के दिनों में नवनियुक्त महिला अग्निक को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इसके बाद कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर रचना कुमारी, दुर्गा देवी, पारोमिता घोष, राजीव शर्मा, अभिषेक कुमार शर्मा, सोनी शर्मा आदि मौजूद थी।