District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला स्तरीय तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता 21 व 22 दिसंबर होगा आयोजित।

विजेता प्रतिभागी प्रमंडलीय तरंग प्रतियोगिता में लेंगे भाग।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना से प्राप्त दिशा निर्देश एवं जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार जिला स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 का आयोजन 21 दिसंबर और 22 दिसंबर को शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम में होगा। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, रंजीत कुमार के द्वारा बताया गया की जिला स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी के द्वारा 21 दिसंबर को किया जाएगा।यह प्रतियोगिता 21 और 22 दो दिनों में संपन्न होगी। प्रथम दिन अंडर 12, 14 एवम 17 आयु वर्ग के बालक/बालिका का एथलेटिक्स खेल विधा और अंडर 17 आयु वर्ग के बालक/बालिका का खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 22 दिसंबर को अंडर 17 आयु वर्ग में बालक/बालिका का कबड्डी और फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में 1000 के अधिक खिलाड़ियों के द्वारा भागीदारी करने की संभावना है। इसके पूर्व प्रखंड स्तर पर किशनगंज जिले के सभी प्रखंडों में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 12, 14 एवं 17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा प्रतिभागिता सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अंतर्गत एथलेटिक्स खेल विधा में 12 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में 60 मीटर की गति दौड़, 300 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं लेदर ड्यूस बॉल थ्रो प्रतियोगिता, 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए एक सौ मीटर गति दौड़, 800 मीटर दौड़, बॉल थ्रो, लंबी कूद एवं 17 वर्ष के आयु वर्ग के बालक बालिकाओं के लिए एक सौ मीटर गति दौड़, 800 मीटर दौड़ एवं हाई जंप इत्यादि निर्धारित है। इस प्रतियोगिता अंतर्गत दलीय खेल विधा फुटबॉल, कबड्डी और खो खो में अंडर 17 बालक/बालिका वर्ग में जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तत्पश्चात चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button