District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

बैठक में डीडीसी के द्वारा कृषि विभाग, आत्मा, उद्यान विभाग, गव्य विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी

किशनगंज, 21 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन शनिवार को उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में किया। उक्त बैठक में डीडीसी के द्वारा कृषि विभाग, आत्मा, उद्यान विभाग, गव्य विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी। उप विकास आयुक्त द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी कृषि समन्वयक अपने-अपने अधीनस्थ पंचायतों में वास्तविक अच्छादन बिहान एप्प पर अपलोड करना सुनिश्चित करेगें एवं सभी डिजिटल क्रॉप सर्वेकर्ता अपने-अपने लक्ष्य के अनुरूप सर्वे करना सुनिश्चित करेगें तथा रबी मौसम में किसानों के बीच उर्वरक की अत्याधिक मांग रही है। अतः आवश्यक है कि उर्वरक की बिक्री पर सत्त निगरानी रखा जाय। सभी जिला, प्रखंड स्तरीय छापामारी दल के पदाधिकारी, कर्मी को निर्देशित किया गया कि उर्वरक प्रतिष्ठानों पर लगातार छापामारी किया जाय। कही से भी किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाय। उप विकास आयुक्त,ल स्पर्श गुप्ता के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं में ससमय शतप्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना सुनिश्चित करेगें। उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निर्देशक रसायन, सहायक निर्देशक कृषि अभियंत्रण, सहायक निर्देशक (शष्य) प्रक्षेत्र किशनगंज, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रभारी जिला गव्य विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!