ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सीएम नीतीश समाधान यात्रा के क्रम मे पहुँचे किशनगंज, लेकिन नहीं हुआ कोई समाधान : वासिद

समाधान का अर्थ समस्याओं से अवगत होकर उनका निष्पादन करना किन्तु यहाँ विपरित दिखा मामला।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्याओं से अवगत हुए बिना अपने कुछ चुनिंदा कार्यो का लोकार्पण करने आए है इसलिए यह यात्रा “समाधान यात्रा कम लोकार्पण यात्रा ज्यादा दिख रहा है, उक्त बातें एआइएमआईएम के किशनगंज जिला युवा संगठन प्रभारी वसीद आलम ने शनिवार को एक प्रेस बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जिस जिला का दौरा कर रहे है यह जिला बिहार ही नहीं ब्लकि पूरे देश का सबसे पिछड़ा जिला है और इसकी पुष्टि खुद नीति आयोग की रिपोर्ट कर चुकी है। मुख्यमंत्री न्याय के साथ विकास की बात करते है कैसा विकास आज भी इस क्षेत्र के लोगों को 05-05 किलोमीटर की दूरी को तय करने के लिए पुल नहीं होने के कारण 50 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है। मरीजों को उपचार हेतु पटना तथा दूसरे प्रदेशों का सहरा लेना पड़ता है। अच्छी शिक्षा के लिए छात्रों को दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है, लोगों को रोजगार हेतु पंजाब, दिल्ली तथा मुंबई का रुख करना पड़ता है। राज्य ही नहीं ब्लकि दूसरे क्षेत्रो के तुलना के प्रति व्यक्ति आय सबसे कम यही है। वसीद आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री हम किशनगंज एवं सीमांचल वासी विनती करते है की जब आप समाधान यात्रा में निकले है तो इस क्षेत्र के समस्याओं के निराकरण का रास्ता भी निकाल लीजिए वरना यह यात्रा सिर्फ दिखावा के इलावा कुछ नहीं होगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button