किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

किशनगंज : केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हो रही है विफल इसलिए देश की सम्पति को बेचा जा रहा है:-दानिश इकबाल

राजद ने नुक्कड़ सभा का आयोजन कर केंद्र की भाजपा सरकार की जन-विरोधी नीतियों से कराया अवगत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के (राजद) युवा प्रदेश महासचिव दानिश इकबाल के नेतृत्व में नुक्कड सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां राजद नेताओं द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर दानिश इकबाल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है इसलिए देश की सम्पत्तीयों को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज अगर लोग जागरूक नहीं हुये तो कल पूरे देश को इससे भारी नुकसान उठाना पडेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार तेज़ी से विकास कर रहा है और बिहार का विकास आने वाले समय में पुरे देश के लिए माॅडल होगा। उन्होंने कहा की देश में गुजरात माडल की नहीं बल्कि बिहार माडल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीएम नितीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के काम से पुरे देश में बिहार का नाम गौरवान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल नफरत की सियासत करती है उसे देश के विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा देश नफरत से नहीं बल्कि मुहब्बत से आगे बढेगा। दानिश इकबाल ने जोर देकर कहा कि अनेकता में एकता की जो खुबसूरती हमारे देश में है वह संसार के किसी भी हिस्से में देखने को नहीं मिलती है और यही हमारे देश की असल ताकत है जिसे कभी कोई समाप्त नहीं कर सकेगा।

Related Articles

Back to top button