किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भाजपा का प्रवास और संवाद कार्यक्रम शुरू..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार में पार्टी को मजबूत करने और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही भारतीय जनता पार्टी जुट चुकी है। जिसके निमित बिहार के 243 विधानसभा सीटों पर 28 एवं 29 जुलाई को तमाम मंच मोर्चा के पदाधिकारी प्रवास कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रवास के पश्चात सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी 30 और 31 जुलाई को पटना में आयोजित सभी मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में रिपोर्ट सौंपेंगे। उसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा प्रवास कार्यक्रम के निमित्त दो दिवसीय प्रवास में अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुरगंज पहुंचे जहा कार्यकर्ताओ ने नेताओ का जोरदार स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एजाज देशमुख, डॉ जाफरीन महजबीन असम से वहीं अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के दशरथ टिर्की पूर्व सांसद अलीपुरद्वार एवं अशोक मीणा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान दो दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचे है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने सभी आए राष्ट्रीय पदाधिकारी का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया साथ ही किशनगंज एवं ठाकुरगंज के राजनीतिक भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी। बीजेपी जिला अध्यक्ष सुशांत गोप द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम के नेतृत्व में ठाकुरगंज विधानसभा के हरगौरी मंदिर में दर्शन के पश्चात भीम तकिया, भातडाला पोखर का नेताओ ने दौरा किया साथ ही इस मौके पर नेताओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वही बेसरवाटी पंचायत के कई आदिवासी बहुल गांव में भ्रमण एवं पदयात्रा कर लोगों से चर्चा की गई। दशरथ तिर्की के द्वारा ठाकुरगंज द्रोपदी नगर, पथरिया पंचायत, चुरली कूकुरवादी के दर्जनों गांव में भ्रमण कर जनजातीय समाज के परिवारों से मिलना एवं संवाद स्थापित हुआ। जनजातीय परिवार में पूर्व सांसद दशरथ टिर्की एवं सभी पदाधिकारियों के साथ भोजन ग्रहण किए। इस दौरान द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जनजातियों समुदाय में हरसो उत्सव-विजय उत्सव जैसा वातावरण दिखा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपाध्यक्ष रवि उरांव, डोमन टूडू प्रदेश मंत्री, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, जिला महामंत्री तरुण सिंह, जिला महिला महामंत्री अनुपम ठाकुर, नगर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, धनंजय सिंह, दरपलाल, आसालता एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button