अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पैंथर जवानों की मदद से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में जुटे झपटमार गिरोह के एक सदस्य को दबोचा..

हाल के दिनों में शहर व आसपास के इलाकों में घटित छिनतई की घटनाओं में फाटापुकुर गिरोह का हाथ है।

  • तलाशी के दौरान पुलिस ने बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के फाटापुकुर निवासी फिरोज ग्वाला उर्फ कलुआ के पास से एक धारदार चाकू, मास्टर की सहित बिना नंबर की एक पल्सर 220 बाइक बरामद कर लिया।
  • गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के दौरान किया अपना जुर्म कबूल।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है:-श्याम किशोर यादव, सदर थानाध्यक्ष किशनगंज।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस ने पैंथर जवानों की मदद से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में जुटे झपटमार गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया।हालांकि सोमवार सुबह की गई कार्रवाई के दौरान गिरोह के तीन अन्य सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।तलाशी के दौरान पुलिस ने बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के फाटापुकुर निवासी फिरोज ग्वाला उर्फ कलुआ के पास से एक धारदार चाकू, मास्टर की सहित बिना नंबर की एक पल्सर 220 बाइक बरामद कर लिया।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सदर थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव के निर्देश पर पैंथर जवान शहर में गस्त कर रहे थे।इसी दौरान गांधी चौक के निकट बिना नंबर की दो पल्सर बाइक आकर रूकी।उनकी संदिग्ध गतिविधि को देख पैंथर जवानों का शक गहरा गया।जवानों के पूछताछ के लिए बढ़ते ही दोनों बाइक सवार फरार हो गया।जिसके बाद जवानों ने डेमार्केट चौक पर तैनात अपने साथियों को फोन कर सूचना दी और बदमाशों का पीछा करने लगे।दोनों दिशा से घिरता देख बदमाश अलग अलग दिशा में भागते हुए बंगाल में प्रवेश कर गया।वापस गांधी चौक लौटने के दौरान पैंथर जवानों की नजर महावीर मार्ग में जाम में फंसे बिना नंबर की पल्सर बाइक सवार को पहचान लिया और उसे दबोच लिया।सदर थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने बताया कि हाल के दिनों में शहर व आसपास के इलाकों में घटित छिनतई की घटनाओं में फाटापुकुर गिरोह का हाथ है।गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है।गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!