अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिना मास्क के बाहर घूमने वालों पर होगी कार्रवाई, इसलिए लॉकडाउन की ढील में अतिउत्साही न हों, और निम्न बातों का सख्ती से अनुपालन करें:-कुमार आशीष

लॉकडाउन में ढील दिये जाने के बाद बाजारों में लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है, लोग बिना मास्क के ही घूमते नजर आ रहे हैं।जिससे संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।संभावित खतरे को देखते हुए जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने बिना मास्क पहने बाहर घूमने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

  • घर से निकलते समय आवश्यक रूप से मास्क पहनना।
  • सैनिटाइजर का प्रयोग/हैंडवाश या साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोना।
  • दो गज शारिरिक दूरी का पालन।
  • अनावश्यक घर से न निकलना।
  • हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमित समझना।
  • पूरे एहतियात के साथ सारी सतर्कता बरतना।
  • बूढ़े, बच्चे एवं रोगियों का विशेष ध्यान रखना।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विगत एक माह के दौरान भारत मे कुल संक्रमित की संख्या 5 गुनी बढ़ गयी है, और अभी भी प्रतिदिन लगभग 5% की दर से बढ़ रही है।लगभग 2 लाख से ज्यादा मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और कुल संक्रमित की संख्या पांच गुणा तक बढ़ गई है।लॉकडाउन में ढील दिये जाने के बाद बाजारों में लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है, लोग बिना मास्क के ही घूमते नजर आ रहे हैं।जिससे संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।संभावित खतरे को देखते हुए जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने बिना मास्क पहने बाहर घूमने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया है।श्री कुमार ने कहा कि अब पुलिस लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील करेगी और मास्क का वितरण भी करेगी।बावजूद अगर लोग जागरूक नहीं होते हैं तो पुलिस को मजबूरन सख्ती बरतना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!