किशनगंज : भारतीय समृद्धि विकास कल्याण संगठन ट्रस्ट का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन समाप्त

breaking News Kishanganj राज्य

बीडीओ किशनगंज, एवं सदर थानाध्यक्ष ने जूस पिलाकर अनशन करवाया समाप्त।

किशनगंज, 21 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, एक मई मजदूर दिवस से लगातार अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 20 मई को समाप्त किया गया। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर किशनगंज बीडीओ एवं सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह अनशन स्थल पर उपस्थित हुए, जिन्होंने आश्वासन दिया साथ ही उप जिलाधिकारी, एसडीएम किशनगंज से बात भी करवाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आपकी जो मांग है ”एक देश एक मजदूरी लागू हो” इसको पटना सचिवालय भेजने का कार्य करेंगे साथ ही बीडीओ किशनगंज, सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने जूस पिलाकर भारतीय समृद्धि विकास कल्याण संगठन ट्रस्ट बिहार के प्रदेश सलाहकार एडवोकेट कमलेश कुमार एवम अन्य सदस्यो से विचार विमर्श उपरांत आमरण अनशन खत्म करने का निर्णय लिया। आमरण अनशन पर बैठे अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, निर्देशक डा अभिषेक शर्मा, सहयोगी सरफराज अहमद उर्फ लड्डन का आमरण अनशन उठाने एवं भूख हड़ताल को खत्म करने का कार्य किया।