किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भारतीय समृद्धि विकास कल्याण संगठन ट्रस्ट, द्वारा शिविर लगाकर पेयजल, एवं फल प्रसाद का किया गया वितरण

इस प्रकार का सेवा सावन के प्रत्येक सोमवार को ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सभी भक्तो का स्वागत किया जाएगा: कमलेश

किशनगंज, 10 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सावन माह की पावन अवसर पर पहली सोमवार को भारतीय समृद्धि विकास कल्याण संगठन ट्रस्ट, बिहार के द्वारा प्रदेश सलाहकार अधिवक्ता कमलेश कुमार की अगुआई में शिविर लगाकर पेय जल, एवम फल प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफलता में अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, सचिव डा० अभिषेक शर्मा, जिला प्रभारी सरफराज अहमद, सबरजीत ठाकुर, हर्ष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सूरज साहा एवं अन्य ट्रस्ट के सदस्य के साथ साथ स्थानीय लोगो की काफी उपस्थित रहीं। प्रदेश सलाहकार एडवोकेट कमलेश कुमार ने सावन माह के शुभ अवसर पर सभी सम्मानित बाबा भोलेनाथ के भक्तो को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार का सेवा सावन के प्रत्येक सोमवार को ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सभी भक्तो का स्वागत किया जाएगा।कमलेश कुमार अधिवक्ता व्यवस्थापक शिवगंज धाम सेवा समिति-सह-प्रदेश सलाहकार भारतीय समृद्धि विकास कल्याण संगठन ट्रस्ट बिहार के द्वारा जानकारी दी गई कि हमारे स्थानीय ग्राम शिवगंज धाम, शिवगंज बालूबाड़ी, बहादुरगंज स्थित शिवमंदिर के विराट प्रांगण में भी बंगला पंचांग के अनुसार सावन माह के हर सोमवार को जल अर्पण यात्रा सह श्रावणी मेला और पौधरोपण, पौधा वितरण कार्य विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से किया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button