किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : 25वीं जिला स्तरीय वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता 22 मार्च से

किशनगंज,08मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ, किशनगंज के तत्वावधान में 25वीं जिला स्तरीय वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 22 मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए खगड़ा स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला तथा श्री दिगंबर जैन भवन को प्रतियोगिता स्थल निर्धारित किया गया है।

यह जानकारी संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता तथा आयोजन सचिव सह चेस क्रॉप्स प्रमुख कमल कर्मकार ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9 समेत कुल 17 विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले कराए जाएंगे। प्रत्येक वर्ग के शीर्ष तीन विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रतिभागियों को आकर्षक मेमेंटो भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट और ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल मुख्य सहयोगकर्ता के रूप में सहयोग कर रहे हैं। वहीं श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से आयोजन के लिए श्री दिगंबर जैन भवन उपलब्ध कराया गया है।

इसके अलावा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष धनंजय जायसवाल, उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीमुद्दीन, मिथिलेश झा, अधिवक्ता मोनिका साहा सहित कई शिक्षण संस्थान और संस्थाएं भी सह-प्रायोजक के रूप में सहयोग कर रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर जिले के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!