राजनीति

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में रविवार को प्रदेश किसान कांग्रेस के द्वारा किसान महासम्मलेन का आयोजन किया गया।

अविनास कुमार/अन्नदाता के सम्मान में कांग्रेस मैदान में’’ स्लोगन के साथ आयोजित किसान महासम्मेलन का आयोजन एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार शर्मा ने किया। मंच संचालन पूर्व अतिपिछड़ा विभाग के अध्यक्ष कुन्दन गुप्ता ने किया।

इस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राज कुमार शर्मा ने कहा कि किसान के जीवन में आर्थिक बदलाव को लेकर वर्तमान केन्द्र एवं राज्य सरकार कारगर पहल नहीं कर पा रही है। खेती एवं किसानी घाटे का सौदा बनकर रह गया है। किसान खेती छोड़ने को विवश है और मजदूर बनकर रह गए है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपना फसल का मूल्य निर्धारण करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के 23 सूत्री मांग को लेकर सभी जिलों में आन्दोलन किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोती लाल शर्मा ने अपने संबोधन में किसानों की समस्याओं को रेखांकित करके उसपर आन्दोलन की बात कही और कहा कि हम सबको मिलकर बिहार में किसानों के हक की लड़ाई को उचित मंच देने की जिम्मेदारी है। प्रत्येक जिले में किसानों की समस्या है, नहरों में पानी, उचित सिंचाई का अभाव, खाद व बीज की आपूर्ति और उचित बाजार के साथ कीमत दिलाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता अजय चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए, जिससे आत्म हत्या करने वाले किसानों को रोका जा सके। बिना व्याज के किसानों को खेती के लिए सरकार को आसान लोन की व्यवस्था करनी चाहिए।

इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से मोती लाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, अजय चौधरी, कुंदन गुप्ता, हबीबुल्ला अंसारी, रौशन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, रामचन्द्र पासवान, डा0 गौतम कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मो0 शाहनवाज, किशोर कुमार, उमेश प्रसाद राठौर, रहमत हुसैन, रणधीर सिंह यादव, अजीत उपाध्याय, अर्जुन माझी, विवेक यादव, महेश कुमार मुखिया, नवीन कुमार, गजेन्द्र सिंह, प्रमोद राय, विनोद सिंह, डा0 सुनीता, प्रभाकर झा, सोनी पासवान, सुमन कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!