ज्योतिष/धर्मझारखण्डरणनीतिराज्यविचार

करमा पर्व झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ धार्मिक विरासत भी है – चंद्रमा कुमारी

रणधीर दुबे

पाटन – झारखंड के सांस्कृतिक परंपरा के महान पर्व करमा पूजा पर पाटन छतरपुर के विधायक प्रत्याशी चंद्रमा कुमारी ने रविवार को पाटन प्रखंड के बनासो जांघसी इमली बंजारी कनौदी,अंगरा,करर खुर्द,अकराहा साहित कई करमा पूजा अखाड़ा का भ्रमण किया। जहा कई जगहों पर विधायक प्रत्याशी चंद्रमा कुमारी को ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर विधायक प्रत्याशी चंद्रमा कुमारी ने बताई की झारखंड की धरती सांस्कृतिक परंपरा से भरा हुआ। करमा पर्व पूरे झारखंड में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। जहां लोग करम पेड़ का पूजा अर्चना करके अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को लोगों के बीच में दर्शाते हैं। जल जंगल जमीन से जुड़े सांस्कृतिक परंपरा को आज भी आदिवासी समाज के लोग बचा के रखे हुए हैं। जो आज भी झारखंड की एक अलग पहचान बनती है। इस मौके सत्येंद्र कुमार उषा देवी, बाबूलाल उरांव मिथिलेश उरांव गुपेश उरांव,महेंद्र उरांव,उपेंद्र उरांव,निरंजन कुजूर,मनोज उराव,राजू कुमार रवि,संध्या कुमारी,अजय पासवान,सूर्यदेव उरांव पंकज उरांव,सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!