राज्य

जमशेदपुर प्रखंड के राहरगोड़ा शिव काली मंदिर में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा 120 वरिष्ठ नागरिकों को विधायक मंगल कालिंदी ने किया सम्मानित, वरिष्ठ जनों के संस्कार हमें ऊर्जावान बनाते हैं मंगल कालिंदी।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर प्रखंड के राहरगोड़ा शिव काली मंदिर में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा 120 वरिष्ठ नागरिकों को शाल भेट कर सम्मानित किया गया और वहां उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया।इस मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी उपस्थित रहे. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से ही मैं जुगसलाई का सेवक बना हूं. विधायक ने और कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी को वरिष्ठ जनों और बुजुर्गों से अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ लेना चाहिए। वरिष्ठ जनों के संस्कार हमें ऊर्जावान बनाते हैं. मौके पर जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, मुखिया हेमंत खलखो, ग्राम प्रधान गुनाराम हेमब्रम, राजूप्रसाद, रणविजय सिंह, कुंदन सिंह, जगन तीऊ, मनोज यादव, राकेश सिंह, मुन्ना चौधरी, रणधीर सिंह, विनय सिंह, रमेश शर्मा, विवेक गुप्ता, विनय सिंह, रमेश शर्मा, पहाड़ सिंह, संजय कामत आदि वरिस्ठ नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!