झारखंडताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंराजनीतिराज्य

झामुमो (JMM) का लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा उपवास कार्यक्रम…

केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने के विरोध में जारी है उपवास कार्यक्रम


रांची : शहर के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष तीसरे दिन झामुमो खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में उपवास कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में रांची जिला समिति भी शामिल हुई। जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, सुशीला एक्का, केंद्रीय सदस्य खूंटी मकसूद अंसारी, सुशील पहान, सुदीप गुड़िया, भोलानाथ लाल, हेमंत तोपनो शामिल हुए। खूंटी जिलाध्यक्ष ने कहा हेमंत सोरेन को जिस प्रकार केंद्र सरकार के द्वारा जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है इसी के विरोध में हमलोग सभी प्रखंडों, पंचायतों में न्याय यात्रा निकाल कर लोगों जागरूक कर रहे हैं। रांची जिलाध्यक्ष ने कहा केंद्र की मनमानी का हम लगातार विरोध करेंगे। जिस प्रकार हेमंत सोरेन को राजनीतिक कारणों से प्रताड़ित किया जा रहा है उसका जवाब जनता देगी।


कार्यक्रम में गुलशन सिंह मुंडा, डा. हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, बीरु साहू, आफताब आलम, अरुण वर्मा, आदिल इमाम, अरविंद सिंह देवल, सुकूआ महतो, स्नेहलता कंडुलना, नयन तारा उरांव, उषा उरांव, उषा धान, सुजीत उपाध्याय, संजय राय, कैथरीना तिर्की, फरीद खान, परवेज आलम, राकेश वर्मा, वसीम खान, अमन तिवारी, असद फेराज टिंकू समेत कई अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!