ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

इंटक राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) के रिजनल सचिव बने कुमार जय मंगल सिंह।

झारखण्ड/अभिजीत दीप, बोकारो बेरमो विधानसभा क्षेत्र के छह बार विधायक एवम पूर्व में झारखण्ड सरकार में मंत्री रह चुके स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह के सुपुत्र कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप कुमार सिंह को इंटक राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) का रिजनल सचिव बनाया गया है।इस अवसर पर कोडरमा जिला निवासी भागीरथ पासवान (स्टेट को ऑर्डिनेटर झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार) ने बताया कि दिनांक 29 मार्च 2020 को ढोरी स्टॉप क्वार्टर स्थित आवासीय कार्यालय मे सीसीएल राकोमसं रीजनल अध्यक्ष श्री गिरजा शंकर पांडे जी ने कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप कुमार सिंह जी को राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।यह पद झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं बेरमो विधायक स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की निधन के बाद रिक्त था।इस अवसर पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमिटी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां भी दी।बधाई देने वाले में कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप कुमार सिंह, राम लखन सिंह, रूप नारायण पांडे, वासिफ बख्तावर खान, भागीरथ पासवान स्टेट कोऑर्डिनेटर झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस उत्तम दास पाल, प्रतिनिधि तुलसी मोदी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा, प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव अर्चना सिंह, लीलावती मेहता, रवि शंकर, यादव उमेश साव, उपेंद्र सिंह, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष फहीम खान, राहुल गांधी विचार मंच के जिलाध्यक्ष भोला दास, असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, साउथ खान युवा प्रखंड अध्यक्ष इकबाल खान, जिला सचिव संजय सेठ, पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, प्रभात कुमार राम, मरकचो प्रखंड अध्यक्ष केदार राणा, सतगामा प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, अभय वर्मा, रोहित कुमार गिरी इत्यादि ने बधाई दी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button