झारखण्डराजनीति

राजधानी की ट्रेन से भी तेज़ चलेगी झारखंड की PDS: डॉ. इरफान अंसारी ने किया 4G e-PoS का शुभारंभ

नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की जनता को एक ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और दूरगामी सौगात देते हुए जन वितरण प्रणाली (PDS) को तकनीकी रूप से पूरी तरह आधुनिक बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आदरणीय, जनप्रिय एवं दूरदर्शी माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के सशक्त नेतृत्व और मार्गदर्शन में वर्षों से जर्जर, धीमी और अविश्वसनीय हो चुकी PDS व्यवस्था को जड़ से बदलते हुए अब 2G तकनीक को विदा कर अत्याधुनिक 4G सक्षम e-PoS मशीनों को लागू किया गया है। यह फैसला केवल मशीन बदलने का नहीं, बल्कि गरीबों के सम्मान, अधिकार और भरोसे को मजबूती देने का ऐतिहासिक कदम है। आज जामताड़ा नगर भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 4G e-PoS मशीनों का औपचारिक शुभारंभ किया। जनता की परेशानी देखी, समझी और जड़ से समाधान किया” — डॉ. इरफान अंसारी

इस अवसर पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि पुरानी 2G मशीनें गरीब जनता के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी थीं। धीमी गति, नेटवर्क फेल और तकनीकी खामियों के कारण लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था, कई बार राशन भी नहीं मिल पाता था। पिछली सरकारों ने वर्षों तक इस समस्या को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन हमारी सरकार ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाते हुए इस व्यवस्था को जड़ से बदलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद *जनता ने जो भरोसा उन्हें सौंपा था, आज उसी भरोसे को तकनीक, पारदर्शिता और गति के रूप में ज़मीन पर उतारा गया है। यह निर्णय आने वाले वर्षों में झारखंड की PDS व्यवस्था को पूरे देश के लिए मॉडल सिस्टम बनाएगा।

अब मशीन नहीं रुकेगी, गरीब नहीं रोएगा डॉ. अंसारी ने स्पष्ट और सख़्त शब्दों में कहा—

*“अब 4G e-PoS मशीनें राजधानी की ट्रेन से भी तेज़ चलेंगी। मैंने जनता से वादा किया था कि मंत्री बनूंगा तो झारखंड को हाईटेक बनाऊंगा। आज सिर्फ मशीनें नहीं बदली हैं, आज गरीबों का भरोसा और आत्मसम्मान मजबूत हुआ है।”*

*PDS में ऐतिहासिक बदलाव — हर दुकान, हर लाभुक तक तकनीक*

अब राज्य की सभी 25,428 PDS दुकानों पर 4G नेटवर्क से युक्त e-PoS मशीनें लगाई जा रही हैं, जिससे राशन वितरण तेज़, सरल और निर्बाध होगा,फर्जीवाड़े और बिचौलियों पर पूरी तरह रोक लगेगी, व्यवस्था पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी,लाभुकों को समय पर और सम्मान के साथ अनाज मिलेगा और नेटवर्क और तकनीकी बाधाएँ लगभग समाप्त होंगी।

*डीलरों के साथ सरकार संकट में भी भरोसा*

डॉ. अंसारी ने स्पष्ट किया कि जब केंद्र सरकार द्वारा डीलर कमीशन जारी नहीं किया गया, तब भी माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के निर्देश पर दुर्गा पूजा के अवसर पर राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 25,428 PDS डीलरों का कमीशन जारी किया।

उन्होंने कहा—हम डीलरों को सिर्फ दुकानदार नहीं, बल्कि PDS व्यवस्था का मजबूत स्तंभ मानते हैं। सरकार हर हाल में उनके साथ खड़ी है, लेकिन ईमानदारी और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा।

*प्रशासनिक व्यवस्था भी हुई मजबूत*

• वर्षों से रिक्त पदों को भरते हुए सभी जिलों में MO की बहाली

• PDS संचालन की निगरानी व्यवस्था सुदृढ़

• किसानों के हित में भंडारण क्षमता का विस्तार

• जामताड़ा में तीन नए आधुनिक गोदामों की स्वीकृति

दाल, चीनी और भविष्य की योजनाएँ

• चावल के साथ दाल का निःशुल्क वितरण शीघ्र — टेंडर प्रक्रिया पूर्ण

• चीनी वितरण में संवेदकों की कमी से हुई देरी जल्द होगी समाप्त

• सरकार का स्पष्ट लक्ष्य — पोषण, सम्मान और सुरक्षा

*मुख्यमंत्री की योजनाएँ — गरीबों का सम्मान*

डॉ. अंसारी ने कहा कि *धोती-साड़ी-लुंगी योजना आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है।* गरीब परिवारों को निःशुल्क वस्त्र देकर सरकार ने साफ संदेश दिया है कि गरीबी किसी का अपमान नहीं बनेगी।

*राज्य स्तर के महत्वपूर्ण आँकड़े*

• कुल PDS दुकानें — 25,428

• 4G e-PoS मशीनें — 25,428

• कुल लाभुक — 2,63,12,688

• e-KYC पूर्ण — 2,02,14,135

• शेष e-KYC — 60,98,553

• अपात्र पाए गए — 1,94,941

*e-KYC होगी और अधिक आसान*

e-KYC की सुविधा—

1) e-PoS मशीन

2) मोबाइल ऐप

आधार अपडेट और तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु विशेष सहायता तंत्र एवं दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किए जाएंगे।

*विपक्ष की दोहरी राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—*“भाजपा ने लगभग 20 वर्षों तक इस राज्य में शासन किया, लेकिन न PDS दुकानदारों की चिंता की गई और न ही गरीब लाभुकों के अधिकारों की। PDS व्यवस्था के साथ सौतेला व्यवहार किया गया।”*

उन्होंने कहा कि आज जब हमारी सरकार व्यवस्था सुधार रही है, तब भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। वे केवल अफवाह और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने दो टूक कहा कि डीलर कमीशन राज्य सरकार हर हाल में नियमित करेगी। जिस प्रतिबद्धता से हमने 2G से 4G का बदलाव किया है, उसी प्रतिबद्धता से हर डीलर की समस्या का स्थायी समाधान भी होगा।

डॉ. इरफान अंसारी का संकल्प है कि हमारी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी,जब तक झारखंड का एक भी लाभुक भूखा न रहे। गरीब को अनाज सिर्फ मिलेगा नहीं,सम्मान के साथ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!