ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमशेदपुर अंतर्गत बिरसानगर के झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय देवाशीष नायक को अंतिम विदाई दी गई।

 तारकेश्वर गुप्ता : झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक के निधन के बाद रविवार को उनका शव बिरसानगर के संडे मार्केट में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। देवाशीष नायक के अंतिम दर्शन के लिए यहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने देवाशीष नायक के अंतिम दर्शन किए और फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। झारखंड आंदोलनकारी के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष दल गोविंद लोहरा के अलावा कृतिवास मंडल समेत अन्य लोग पहुंचे। देवाशीष नायक के निधन से झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोक में डूबे हुए हैं। सभी झारखंड आंदोलनकारी मायूस है। गौरतलब है कि झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक का जमशेदपुर के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button