राज्य
जमुई विधायक श्रेयसी सिंह का जन्मदिन उनके समर्थकों ने केक काटकर और एक दूसरे को खीर खिलाकर गर्मजोशी से मनाया।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-शहर के बीचोबीच स्थित जिला अथिति गृह में जमुई विधायक के समर्थक बड़ी संख्या में जुटे और केक काटकर श्रेयसी सिंह के प्रति अपना उद्गार प्रकट किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी समर्थकों और भाजपा के वरीय जिला पदाधिकारियों ने श्रेयसी सिंह की लंबी उम्र की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी बृजनंदन सिंह, दुर्गा केसरी, शंभूराम चंद्रवंशी, गोपाला कृष्ण सिंह, अजय पासवान, राजेश मंडल, डबलू सिंह, ब्रजेश सिंह, जमुई नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश साह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशांत शेखर, डबलू सिंह, राकेश सिंह, धीरज दुबे, मुन्ना सिन्हा, शंभू महतो, आमोद साव, अरुण सिंह, अरुण कुमार सिंह उर्फ बबन जी सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।