राज्य

जमशेदपुर, सीनियर एसपी किशोर कौशल ने दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया पुख्ता इंतजाम, जमशेदपुर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा है कि दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। वहीं ज्यादा भीड़भाड़ वाले पंडाल में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। साथ ही साथ सादे लिबास में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है। कई जगह ट्रैफिक को वन वे कर दिया गया है, जिसकी सूचना मीडिया के माध्यम से आम जनता को दे दी गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि विसर्जन के दिन सभी पूजा समितियां को रूट बता दिया गया है। वह अपने रूट से ही विसर्जन स्थल तक जाए। जिस घाट में विसर्जन होना है, वहां पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। इस बार बारिश काफी हुई है, कई स्थान पर पानी कुछ ज्यादा है, वहां गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है।
श्री किशोर कौशल ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वह नशा कर विसर्जन जुलूस में शामिल न हो। पूजा समितियां से आग्रह किया है कि अपने तय समय सीमा के अंदर अपने पूजा पंडाल की मूर्तियों का विसर्जन कर दे।

उन्होंने शुभकामनाएं दी हैं कि यह पूजा सभी के लिए मंगलमय हो और शांतिपूर्वक एवं श्रद्धा पूर्वक पूजा मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!