अररिया : महात्मा गांधी की 154वीं जयंती एवं स्व० लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई
समाहरणालय स्थित आत्मन सभा कक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, अपर समाहर्ता राजमोहन झा सहित उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारी गण द्वारा माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया

अररिया, 02 अक्टूबर (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित आत्मन सभा कक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, अपर समाहर्ता राजमोहन झा सहित उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारी गण द्वारा माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, भूमि सुधार उपसमाहर्ता अररिया, जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।