
नवेंदु मिश्र
मेदिनीनगर – बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जनता दल यूनाइटेड पलामू जिला की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा देश के कई राज्यों में संगठन का विस्तार होगा। खासकर बिहार और झारखंड में जनता दल यूनाइटेड और सशक्त होकर उभरेगी।
नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा उनके नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित होगी।
जनता दल यूनाइटेड पलामू जिला की ओर से एक बार फिर उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
बधाई देने वालों में झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री सुधा चौधरी ने कहा किया हम सभी के लिए गौरव की बात है, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव दिलीप पांडेय, पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, राजपति प्रजापति, भीम कुमार मेहता, महासचिव सुरेंद्र कुमार यादव, रितेश पांडेय, विवेक बैठा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रवि, नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर, लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र राय, पाटन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, पड़वा प्रखंड अध्यक्ष प्रेमचंद मेहता, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष गिरिजा चंद्रवंशी, नौडीहा बाजार प्रखंड अध्यक्ष किशोर विश्वकर्मा, मेदिनीनगर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण दुबे, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल मुंडा, तरहंसी प्रखंड अध्यक्ष अरुण पांडे, सतबरवा से रोशन कुमार मेहता, राज्य परिषद सदस्य गणेश दत्त पांडेय, नितेश्वर कुमार मेहता, सुरेंद्र कुमार यादव, विवेक बैठा, देवेंद्र पांडे, सुरेंद्र पांडे, सतीश पांडे, सचिन मेहता, अरुण प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, डब्लू सिंह, बसंत दुबे, पंकज लोचन, अरविंद पांडे, संतोष पांडे, जयंत तिवारी, मनोज पांडे, अभय रंजन सहित कई कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



