ब्रेकिंग न्यूज़

*बिहार में फिर हुआ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर ,पटना के सिटी एसपी बदले….* *देखें पूरी लिस्ट।…*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार सरकार ने फिर शनिवार को कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। शुभंक मिश्रा को पटना पूर्वी सिटी एसपी बनाया गया है, जबकि शरथ आर. एस को सिटी एसपी पश्चिम पटना बनाया गया है। वहीं स्वीटी सहरावत को सिटी एसपी मध्य पटना की जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पटना बनाया गया है।

जानिये किस आईपीएस अधिकारी को किस जिले की मिली जिम्मेदारी।

फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विक्रम सिहाग मुजफ्फरपुर जिला के नगर एसपी बनाये गये हैं, जबकि विद्यासागर को ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। शेरघाटी में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामदास को नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर बनाया गया है। अशोक कुमार चौधरी को दरभंगा का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शैलेंद्र सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 शेरघाटी की जिम्मेदारी दी गई है।

पटना में इन्हें भी मिली है जिम्मेदारी
पटना के कई अनुमंडलों में नए पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। विशेष कार्य बल में एएसपी राकेश कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बाढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सुशील कुमार अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक फुलवारी शरीफ संभालेंगे। वह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक सचिवालय के अतिरिक्त प्रभार में रहें। पूर्णिया के सहायक पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक पटना सिटी की जिम्मेदारी मिली है। . भागलपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पटना की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button