किशनगंज : महिला की मौत मामले में जांच शुरू

मृतका की बहन ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व ही उसने अपनी बहन झरना से फोन पर बात की थी।
- फोन पर तो अच्छे से बात हुई थी।
- उसके बाद ऐसा क्या हुआ कि बहन को आत्म हत्या करनी पड़ी।
- मृतका की बहन ने घटना को संदिग्ध बताया।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के शास्त्री मार्ग में हार्डवेयर व्यवसायी अनिल अग्रवाल के आवास पर एक महिला का शव गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। शव फंदे से लटकने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस मृतका होम मेड झरना सिंघा का पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। इधर सदर पुलिस मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। गौरतलब हो कि इस्लामपुर निवासी महिला का शव गुरुवार को व्यवसायी अनिल अग्रवाल के चौथे तल्ले में सेड के नीचे पाइप पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। जब घर के सदस्य सुबह उठकर छत पर किसी काम को ले गए थे तब शव पर उनकी नजर पड़ी। घटना की सूचना पर एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, सहित सदर थानाध्यक्ष और महिला थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे थे। मामले की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया। जहां परिजनों ने पति से अलग रहने के कारण परेशान रहने की बात बताई थी। मृतका के गले मे जख्म के निशान थे। मृतका की बहन ने बताया कि उसे घर के मालिक ने फोन पर किशनगंज आने की सूचना दी। लेकिन घटना के बारे में कुछ भी नहीं बताया। मृतका की बहन ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व ही उसने अपनी बहन झरना से फोन पर बात की थी। फोन पर तो अच्छे से बात हुई थी। उसके बाद ऐसा क्या हुआ कि बहन को आत्म हत्या करनी पड़ी। मृतका की बहन ने घटना को संदिग्ध बताया। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। घटना को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। वही अगल बगल में उक्त घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।