ताजा खबर

सारण जिले में आज से दिनांक 8/2/2023 तक इंटरनेट सेवाएं बंद

Big Breaking : सागर कुमार विशेष प्रतिनिधी

 

सारण जिले में आज से दिनांक 8/2/2023 तक इंटरनेट सेवाएं बंद

 

मांझी में विधि व्यवस्था को लेकर उत्पन्न हुई समस्या से मीडिया में उन्माद फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सारण नगर थाना कांड संख्या 108/23 दर्ज किया गया है । उन व्यक्तियों के गिरफ्तारी हेतु एक अलग छापामारी दल का गठन किया गया है।

इस कांड में रोहित सिंह उर्फ बाप जी को पानापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले में आज से दिनांक 8/2/2023 तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है। धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा पूरे मांझी ब्लॉक एवं एकमा ब्लॉक में निस्तारित किया गया है।

मांझी थाना कांड संख्या 38 / 23 (हत्या) के मुख्य अभियुक्त वीरेंद्र राय एवं अन्य के विरुद्ध माननीय न्यायालय से वारंट प्राप्त कर लिया गया है, एवं फरार रहने की स्थिति में एक से दो दिन के अंदर कुर्की जब्ती की कार्रवाई कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button