District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज डीएम ने किया इंटर हाई स्कूल एवं बालिका उच्च विद्यालय डीएम ने किया औचक निरीक्षण, विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश।

विद्यालय में हो रहे नवनिर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने शुक्रवार को इंटर हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय संचालन के समय विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति को देखा। वर्ग संचालन की जानकारी लिया तथा प्रधानाचार्य परमेश्वर झा से शिक्षको की उपस्थिति की सूचना प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में डीएम ने + 2 बालिका उच्च विद्यालय, डुमरिया का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। साथ ही, मौके पर डीएम ने विभिन्न कक्षा में भ्रमण कर शिक्षको के द्वारा पढ़ाए जा रहे अध्याय के बारे में छात्राओं से पूछताछ किया। मुख्य रूप से संचालित विशेष कक्षा का निरीक्षण किया गया। कक्षा में छात्राओं की उपस्थिति और पाठ्य सामग्री को देखा गया। निरीक्षण के दौरान डीएम दोनों विद्यालय में शिक्षण कार्य, आधारभूत संरचना और अन्य मूलभूत सुविधा की उपलब्धता को लेकर गंभीर दिखे। ज्ञातव्य हो कि डीएम श्रीकांत शास्त्री जिला में शिक्षा विभाग के कार्यों में प्रगति लाने हेतु लगातार विद्यालय भ्रमण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। सभी प्रखंड में मॉडल विद्यालय की स्थापना, नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया जाता है। गर्ल्स हाई स्कूल में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता कुमारी को शिक्षण कार्य समेत नियमित रूप से विद्यालय परिसर की साफ सफाई, बेंच डेस्क उपलब्धता, नियमित वर्ग संचालन जारी रखने तथा निर्माण कार्य के पर्यवेक्षण हेतु निर्देश दिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button