District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के द्वारा किया गया मंडल कारा का निरिक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार शुक्रवार को मंडल कारा, किशनगंज का निरिक्षण सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रजनीश रंजन के द्वारा किया गया। मंडल कारा में सचिव ने कैदियों के खाने पिने, मंडल कारा कि साफ़–सफाई आदि का निरिक्षण किया। इस निरिक्षण में सचिव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज कि ओर से प्रतिनियुक्त जेल विजिटिंग अधिवक्तागण के साथ-साथ मंडल कारा में स्थित विधिक सेवा क्लिनिक में प्रतिनियुक्त बंदी पारा विधिक स्वयं सेवकों के कार्यों का भी अवलोकन किया। कारा निरिक्षण में जेल विजिटिंग अधिवक्ता गांधी लाल सिंह, अमित कुमार, संगीता मानव एवं राज कुमार साह भी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button