प्रमुख खबरेंराज्य

भोजपुर:-बैठक कर नए अपराधिक कानूनों की दी गई जानकारी

गुड्डू कुमार सिंह/उदवंतनगर – नए अपराधिक कानूनों की जानकारी देने के उद्देश्य से उदवंंतनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों के साथ बैठक आयोजित किया गया जिसमें नए अपराधिक कानूनों की विधिवत जानकारी दी गई। कानून में होने वाले बदलाव, गुड पुलिसिंग, कारवाई में पारदर्शिता, पुराने धाराओं में बदलाव आदि के संबंध में बताया गया। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि नई व्यवस्था पूर्णतया डिजिटल है।केस की अद्यतन स्थिति की जानकारी आप आन लाइन देख सकते हैं।किसी से कुछ भी पूछना नहीं पड़ेगा। कुछ धाराओं को भी बदला गया है। कुछ धाराऐं आपस में मर्ज कर दी गई है।नए कानून में आरोपी सहित सबके हित की बात कही गई है। पु अनि श्वेता किरण ने बताया कि गवाह का बयान से मुकरना अब मुश्किल होगा।सभी कारवाई कैमरे के सामने होगी। मौके पर मुखिया पंकज कुमार,बबन पंडित,विनय यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामा शंकर सिंह पुलिस पदाधिकारी नीतीश कुमार, सोबराती हुसैन सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!