
सागर कुमार विशेष संवाददाता
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह में 5 मार्च को कर्पूरी सभागार में होगा JDU की महिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मिलन,14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती 13 अप्रैल को प्रकाशोत्सव मनाएंगे जदयू कार्यकर्ता
नीतीश शासन में राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से लगातार सशक्त हो रहे अनुसूचित जाति के लोग
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह में 5 मार्च को कर्पूरी सभागार में होगा महिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मिलन
14 अप्रैल को प्रत्येक पंचायत में
मनाई जाएगी बाबा साहेब की जयंती
13 अप्रैल को सभी टोलों में शाम 7 बजे मनेगा प्रकाशोत्सव
15 फरवरी 2023, पटना।
जदयू पटना जिला एवं पटना महानगर जद(यू0) की एक संयुक्त बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में सम्पन्न हुई। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी की जयंती एवं प्रकाशोत्सव पंचायत स्तर पर तथा अनुमंडल स्तर पर भीम संवाद आयोजित करने पर चर्चा की गयी।
बैठक में प्रत्येक पंचायत में 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी की जयंती पंचायत स्तर पर मनाने एवं बाबा साहेब के विचारों को स्टीकर के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने तथा जयंती के पूर्व संध्या 13 अप्रैल को सभी पंचायतों में शाम 7 बजे प्रकाशोत्सव/दीप प्रज्जवलित मनाने की रूपरेखा तय की गयी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 5 मार्च को पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में होगी। जिसमे महिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मिलन आयोजित किया जाएगा।
वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं की सशक्तिकरण हुआ। शराब बंदी से महिलाओं में आत्म सम्मान जागा हैं। पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं का राजनैतिक अधिकार मिली हैं। 35 % राज्य सरकार के नौकरियों में आरक्षण से महिलाये प्रशासन मे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी हैं।
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता हमारे मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता, समाज सुधारक, महान दार्शनिक, स्वतन्त्रता आंदोलन के अग्रणी सिपाही बाबा साहेब के विचारों को अमली जामा पहनाने के लिए बंचितों, पिछड़ों एवं अनुसूचित जाति के तमाम लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए परिवर्तन का जो अलख पिछले 17 वर्षों के कार्यकाल में जगाया है उसका कोई दूसरा उदाहरण स्वतंत्र भारत में नहीं मिलता। आज बिहार में अनुसूचित जाति के लोगों को राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से लगातार सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश की बागडोर संभालते ही पंचायतों एवं नगर निकायों में इन्हें आरक्षण देने का काम किया, जिससे आज इस समाज के लोग नेतृत्वकारी भूमिका में आए हैं। हम सभी इन कामों को आम लोग तक पहुंचा कर बाबा साहेब के विचारों और उनकी सोच के प्रति पार्टी एवं पार्टी नेतृत्व के समर्पण की भावना को उजागर करने में सक्रिय भूमिका अदा कर सकते हैं।
बैठक की अध्यक्षता पटना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह ने तथा संचालन पटना महानगर के अध्यक्ष श्री आसिफ कमाल जी ने किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह विधान पार्षद श्री रवीन्द्र प्रसाद सिंह बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही राष्ट्रीय सचिव श्री राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह, पटना ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अरुण मांझी पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद श्री बाल्मीकि सिंह, श्री नंदकिशोर कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वास, तकनिकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम चरित्र प्रसाद, डाॅ0 धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, डाॅ0 हुलेश मांझी, श्री सुरेन्द्र गोप, श्री चंदन पटेल, श्री निक्की निषाद, श्री शत्रुध्न पासवान, श्री बंटी चंद्रवंशी, श्री तूफानी राम सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।