ताजा खबर

– *प्रथम फेज में राज्य के 12 एकलव्य – राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र 15 दिसंबर से शुरु*

- *मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी खेल योजना के अन्तर्गत राज्य में 68 एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र नए कलेवर के साथ होने हैं शुरू*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद– राज्य में 12 एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र नए कलेवर और पूरी सुविधा के साथ 15 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। कुल 68 एकलव्य स्कूल राज्य में शुरु होने हैं जिनमें से 12 शुरू शुरू हो रहे हैं बाकी शीघ्र ही शुरु होने वाले हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी खेल विकास योजना के अन्तर्गत बनने वाले राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र राज्य के बुनियादी स्तर पर प्रतिभावान खिलाडियों के चयन और आवासीय सुविधा के साथ कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। विभिन्न खेलों में कम आयु में ही खेल प्रतिभा को चयनित कर उन्हें समुचित सुविधा और प्रशिक्षण के द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रुप में तैयार करना एकलव्य स्कूल का मुख्य उद्देश्य है।
राज्य में कुल 68 एकलव्य स्कूल बनने हैं लिए जगहों के चयन से लेकर खिलाडियों और प्रशिक्षकों के चयन तक की पूरी व्यवस्था कर ली गयी है। इसी क्रम में 15 दिसंबर से 12 जगहों पर इसकी शुरुआत हो रही है और बाकी जगहों पर यथाशीघ्र शुरु हो जाएगी l

जिन 12 जिलों में जिस खेल विधा के साथ प्रशिक्षण केन्द्र शुरू हो रहे हैं उनमें

– बक्सर -कबड्डी – बालक , सीतामढ़ी- कबड्डी – बालिका, मुंगेर- फुटबॉल – बालक, नालंदा- निशानेबाजी – बालक, नालंदा- हॉकी – बालिका, नालंदा- हॉकी- बालिका, पटना- कुश्ती – बालक, सिवान- हैंडबॉल – बालिका, कैमूर- वालीबॉल – बालक, कैमूर- कुश्ती – बालक, कैमूर- एथलेटिक्स – बालक, बेगूसराय- ताइक्वांडो- बालक हैं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!