ताजा खबर

जिलाधिकारी, पटना द्वारा समाहरणालय में आयोजित ‘जिला जनता दरबार’ में 70 लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समाधान की कार्रवाई की गई।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ पदाधिकारियों को पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ जन–शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का निदेश दिया गया।

रीता देवी द्वारा अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी, नौबतपुर को नियमानुसार कार्यवाही करने का आदेश दिया।

राम जी प्रसाद एवं अन्य द्वारा वर्षों से काबिज भूमि को कुछ लोगों द्वारा विवादित बनाने का प्रयास करने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी, नौबतपुर को मामले की जांच करते हुए विधिवत कार्यवाही करने का निदेश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा जनता दरबार में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कई मामलों में अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समाधान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button