ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोचाधामन : 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा-पुराण कथा में शांति कुंज हरिद्वार के सूक्ष्म संरक्षण में दूसरा दिन मानस पुत्रों द्वारा दिव्य-वातावरण में हुआ सम्पन्न।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा- पुराण कथा बालूबाड़ी कालानागीन, कोचाधामन में शांति कुंज हरिद्वार के सूक्ष्म संरक्षण में दूसरा दिन मानस पुत्रों द्वारा दिव्य- वातावरण में सम्पन्न हुआ। गायत्री यज्ञ के माध्यम से टोली प्रधान विनय पांडेय ने यज्ञ की गहन चर्चा के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि मूल रूप से मानव जीवन ही यज्ञ रुप हैं, किन्तु हम भटके हुए देवता हो गये हैं। यज्ञ के माध्यम स्वास्थ्य संवर्धन, वातावरण परिशोधन के साथ -साथ हमारी भाव संवेदना भी जागृत होकर एकात्मकता, अनुरुपता का बोध कराता है। मूल रुप से लगभग दो दर्जन दीक्षा संस्कार यज्ञोपवीत सहित संपन्न हुआ। सांयकालीन गोष्ठी में प्रज्ञा-पुराग कथा के माध्यम से पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना जागृत करने से सम्बंधित विस्तृत चर्चा की गई। केन्द्रीय टोली के सत्य नारायण जी, गोविंद शास्त्री, बजरंगी कुमार का योगदान रहा साथ ही स्थानीय मुखिया अबु सलमान का सहयोग सराहनीय रहा और ग्रामीणों का अपार सहयोग से यज्ञ का सफल संचालन हो रहा हैं। वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्यामानंद झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने कहा कि भारतीय संस्कृति परमार्थ-परायणता का जीवन्त उदाहरण हैं। गायत्री परिवार शिवगंजधाम बालूबाड़ी भाई कमलेश जी अखिल विश्व गायत्री परिवार ने अपने माध्यम से मंत्र लेखन-पुस्तिका एवं गुरु जी का साहित्य हजारों प्रतियां मुफ्त वितरण किया तथा प्रज्ञा पुत्र श्री झा ने इसकी महत्ता को जन -जन तक पहुंचाने का अथक प्रयास किया। दिव्य वातावरण में आज यज्ञ पूर्णाहुति हुई। कल प्रातः 6 बजें से पूर्ववित कार्यक्रम प्रारंभ होने की घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button