किशनगंज : गांधी चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पंजाब के चन्नी सरकार के विरोध में किया पुतला दहन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक के नेतृत्व मे गुरुवार को स्थानीय गांधी चौक में संध्या 5 बजे पंजाब सरकार के विरोध में असंवैधानिक परंपराओं का पालन कर रहे चन्नी सरकार के विरोध में मुख्यमंत्री पंजाब सरकार का पुतला दहन युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। विदित हो कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के निमित्त जहां उन्हें राष्ट्र को समर्पित करने के लिए कई ऐतिहासिक धरोहर एवं महत्वपूर्ण योजनाएं आम जनताओं को सूपूर्द करना था। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया कि एक राजनीतिक विद्वेष के कारण कॉंग्रेस के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के रैली को अवरुद्ध करने का कार्य किया। यह एक गलत परंपरा एवं कांग्रेस के विध्वंस कारी राजनीति का परिचायक एव ज्वलंत उदाहरण है। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा परिवार कड़ा विरोध करती है।
कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, सोनिया, राहुल हाय हाय चन्नी सरकार को बर्खास्त करो आदि नारों का उदघोष करते हुए पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को देर संध्या अपने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत स्थानीय गांधी चौक पर जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक के अगुवाई में कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका ओर जमकर कांग्रेस विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस इरादतन हत्यारी पार्टी है। जिसने ओछी राजनीतिक मानसिकता का परिचय दिया है पंजाब की सरकार ने ना सिर्फ विकास पुरुष ने पीएम मोदी के सुरक्षा से समझौता किया बल्कि विकास का रास्ता रोकने की शर्मनाक कोशिश हुई ये पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और निंदनीय है।
कहा कि पाकिस्तान, खालिस्तान और सोनिया गांधी की मिलीभगत से देश के प्रधान सेवक की हत्या करने का साजिश था यही कारण है कि सुरक्षा में सेंधमारी के समय मुख्यमंत्री द्वारा कॉल रिसीव नही करना, पीएम के साथ राज्य के प्रमुख अधिकारियों का नही चलना राहुल गांधी का विदेश में गुप्त मीटिंग करना, देश के सामने कांग्रेस भ्रष्टाचार का पोल खोलती है। मौके पर उपस्तिथ सहित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने तथा दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, नगर महामंत्री मनीष सिंहा, नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल, जिला उपाध्यक्ष राहुल साहा, महेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, आईटी सेल संयोजक मनोज सिंह, मयंक सिंह, प्रकाश ठाकुर, भानु सिंह, पप्पू चौहान, विशाल, राजू रवि, संतोष, विक्रम और भी दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।