ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
जमशेदपुर के सोनारी में समाजसेवी चंदन यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, रामनवमी की घटना को लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनों पर साधा निशाना

तारकेश्वर गुप्ता: जमशेदपुर: सोनारी में समाजसेवी चंदन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने रामनवमी की घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान राम प्रेम का प्रतीक हैं और भगवान राम के नाम को लेकर नेता सिर्फ राजनीति करना जानते हैं। वह लोगों को रोजगार नहीं दिला रहे। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा कि रामनवमी में जब घटना घट रही थी तो कांग्रेस पार्टी क्यों सोई हुई थी। उन्होंने कहा कि जब चंदन यादव लोगों को रोजगार दिला सकता है। तो ये नेता लोगों को रोजगार क्यों नहीं दिला सकते। उन्होंने कहा कि वह रोजगार के मुद्दे पर कंपनियों को दोषी नहीं मानते। इसके लिए दोषी नेता हैं।