District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पटाखा बिक्री हेतु 34 आवेदन में 19 अस्थाई अनुज्ञप्ति किया गया निर्गत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता, ब्रजेश कुमार के द्वारा समाहरणालय सभागार में 11:00 बजे पूर्वाह्न में दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखा बिक्री हेतु निर्गत अस्थाई अनुज्ञप्ति का वितरण किया गया। प्राप्त 34 आवेदन के विरुद्ध सम्यक समीक्षोपरांत नियमानुसार पटाखा बिक्री हेतु 19 अस्थाई अनुज्ञप्ति निर्गत की गई है। उपस्थित 9 आवेदक को अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार के द्वारा लाइसेंस की मूल प्रति हस्तगत कराया गया और निर्देशित किया गया कि नियमानुकूल निर्धारित प्रावधान अनुरूप पटाखा बिक्री करेंगे। विदित हो कि किशनगंज, बहादुरगंज और ठाकुरगंज क्षेत्र के लिए विभिन्न व्यवसायियो के द्वारा पटाखा बिक्री हेतु आवेदन समर्पित किया गया था और निर्धारित धनराशि का नजीर राशिद कटवाया गया था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button