नगर पंचायत गड़हनी में दावते इफतार का आयोजन।।…

गुड्डू कुमार सिंह:-गड़हनी।रमजान के महीने में रोजेदारों को इफ्तार देना 70 गुना सवाब माना जाता है।रविवार को नगर पंचायत गड़हनी के वार्ड 1 में स्थित मदीना मस्जिद कमिटी के सदस्यों द्वारा दारुल उलुम मदरसा उत्तरपट्टी में आम दावत इफतार पार्टी का आयोजन रविवार को किया गया। इफ़्तार पार्टी में सामाजिक समरसता देखने को मिला। कमिटी के सदस्यों द्वारा समाज के हर वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया था।सभी वर्ग के लोग इफ़्तार पार्टी में शामिल होकर आपसी प्रेम भाई चारा का मिसाल पेश किये।इफ़्तार में नगर पंचायत गड़हनी के उप मुख्य पार्षद सुनय कुमार परमार वार्ड 1 के पार्षद प्रतिनिधि अविनाश राव मुन्ना सिंह सहित समस्त वार्ड के लोग शामिल हुए। दावते इफ्तार को सफल बनाने में मदीना मस्जिद कमिटी के सचिव खालिद अख्तर उप सचिव अरमान हासमी उप सदर जफर एकबाल सदर सज्जाद हैदर सदस्य शाहिद एकबाल तफ़सीर हैदर सैमुदिन अंसारी मुस्ताक अहमद सूफी सुल्तान असरफ जमाल मदरसा के सेकेरेटरी फैज अहमद साहब इबरार आलम समीरीदींन अंसारी सहित समस्त वार्ड वासियो का अहम योगदान रहा।