ताजा खबर

*ह्यूमन राइट डिफेंडर ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किया वस्त्र*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::ह्यूमन राइट डिफेंडर के राष्ट्रीय चिकित्सा पदाधिकारी शल्य चिकित्सक डॉ अंजलि सिन्हा के नेतृत्व में पटना के मुकुट मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रांगण में छठ व्रतियों के बीच वस्त्र (साड़ी) वितरित किया गया। उक्त जानकारी ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि सनातन धर्म के सबसे पवित्र और महान व्रत छठ (सूर्य) पूजा मनाया जाता है। यह एक ऐसी पूजा है जिसमें किसी ब्राह्मण का पूजा के लिए आवश्यकता नहीं पड़ती है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी तरह का ऊंच नीच, जाति – महजबी भेद का कोई बंधन नहीं होता है। सर्व धर्म समभाव का वातावरण रहता है। लेकिन पवित्रता और परहेज में किसी तरह की कोताही नहीं होता है और यह पूजा पूरी तरह निष्ठा और श्रद्धा से प्रेरित होता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि छठ व्रती के बीच सैकड़ो साड़ी का वितरण सोमवार को किया गया। वितरित कार्य में ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव पूजा सिन्हा, सह संस्थापिका सह एससी एसटी के महासचिव आशा देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा, उप राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि सिन्हा, राष्ट्रीय सहायक सचिव किरण, राष्ट्रीय निगरानी विभाग सरिता देवी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार, सक्रिय सदस्य पवन कुमार सहित अन्य सदस्यगण के साथ उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर धार्मिक कार्यों के अतिरिक्त ऐसे लोगों को जो असहाय, आर्थिक रूप से गरीब और बच्चों को सहायता करती है।
————–

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!