अपराधरांची

राँची के एयरपोर्ट इलाके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार…

रांची//राजधानी रांची में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजू साहू के होटल से 204 बोतल अवैध शराब बरामद किया है। एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली थी, कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित राजू होटल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। आरोपी कई दिनों से अवैध रूप से शराब बेचकर मोटी रकम कमा रहा है। इसी सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है और होटल मालिक राजू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!