प्रमुख खबरें

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और ‘सम्पूर्ण क्रांति’ की अलख जगाने वाले जयप्रकाश नारायण जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन किया है। उन्हें “लोकनायक” और “जेपी” के रूप में भी जाना जाता है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जयप्रकाश नारायण ने अपने जीवन में राष्ट्र निर्माण के उच्च आदर्शों को स्थापित किया। उन्होंने हमेशा जनसेवा, सत्य और नैतिकता को राजनीति का आधार माना। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर ‘संपूर्ण क्रांति आंदोलन’ तक उनका समर्पण भारत के लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के प्रति अनुपम रहा। उनके नेतृत्व ने युवाओं को देशहित, भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ संगठित होने के साथ साथ की ईमानदारी, निःस्वार्थ सेवा और जनकल्याण हेतु प्रेरित किया। उनके आदर्श व शिक्षाएं सदैव हमें राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती रहेंगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!