बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने भारतीय राजनीति में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का कीर्तिमान स्थापित किया है। वे मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव रखने वाले प्रधानमंत्री के साथ लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतने वाले पहले प्रधानमंत्री भी हैं। यह उपलब्धि उनकी अथक राष्ट्र सेवा, कड़ी मेहनत, अटूट प्रतिबद्धता, अनुभव, निरंतर जनसमर्थन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प के साथ देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर है।अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उन्होंने भारत की छवि को मजबूत और सम्मानजनक बनाया है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा देश उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकास के नवीन अध्याय लिखेगा।



