ताजा खबर
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शौर्य, साहस और पराक्रम के प्रतीक, परम प्रतापी योद्धा महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि उनकी वीरता,शौर्य, पराक्रम, मेवाड़ की स्वतंत्रता के लिए उनके अटूट संघर्ष और मुग़ल शासक अकबर की अधीनता स्वीकार न करने के उनके दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जो उन्हें एक महान योद्धा बनाता है।

महाराणा प्रताप की नीतियां आगे चलकर शिवाजी महाराज से लेकर ब्रिटिश के खिलाफ बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनीं। उनका अतुल्य समर्पण,अमर बलिदान और वीरगाथा सदैव राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करता रहेगा।


