प्रमुख खबरें
बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व जूनोसिक दिवस पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ वे ‘एक स्वास्थ्य’ (One Health) के वैश्विक सिद्धांत को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्य यह सिद्ध करते हैं कि पशु-जन्य रोगों की रोकथाम के लिए सामूहिक सतर्कता, पर्यावरणीय संतुलन और जन-जागरूकता ही सर्वोत्तम सुरक्षा कवच हैं। आज के दिन हमारा यह संवैधानिक और सामाजिक उत्तरदायित्व है कि हम पशु कल्याण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाएं। आइए, हम एक ऐसी सुरक्षित और रोग-मुक्त पृथ्वी का निर्माण करने का संकल्प लें, जहां विज्ञान और प्रकृति का सामंजस्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ जीवन सुनिश्चित कर सके।