प्रमुख खबरेंराजनीति

‘‘अमर शहीद’’ रामफल मंडल जी के शहादत दिवस समारोह में शामिल होकर मा0 नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/भारत छोड़ो आंदोलन, 1942 के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रामफल मंडल जी की पुण्य स्मृति में आयोजित भव्य शहादत दिवस समारोह में पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री नीतीश कुमार शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने अमर शहीद रामफल मंडल जी के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का बलिदान हमारी अमूल्य राष्ट्रीय विरासत है। रामफल मंडल जी जैसे अमर बलिदानियों की गौरवगाथा सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करती रहेगी।

कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद रामफल मंडल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई0 शैलेन्द्र कुमार एवं श्री माननीया मंत्री श्रीमती शीला मंडल द्वारा किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से बिहार सरकार में माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के माननीय उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक माननीय श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, विधान पार्षद श्री संजय सिंह सहित पूर्व विधान पार्षद श्री भूमिपाल राय एवं पार्टी नेता श्री पंकज पटेल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुये।

 

Related Articles

Back to top button