ताजा खबर

वार्षिक उर्स में शामिल हुए मा0 नीतीश कुमार, मजार पर की चादरपोशी

त्रिलोकी नाथ प्रसाद आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता की मजबूती रही है हमारी परंपरा –
ललन कुमार सर्राफ
धाार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब – अशोक चैधरी
पटना, 31 अगस्त 2026
पटना हाईकोर्ट परिसर के उत्तरी गेट के समीप स्थित हजरत शाह जलाल शहीद की दरगाह पर आयोजित तीन वार्षिक उर्स समारोह में जदयू के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य श्री नीतीश कुमार, मंत्री श्री अशोक चैधरी एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य तथा सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दरगाह पर श्रद्धापूर्वक चादरपोशी की।
इस दौरान श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सामाजिक सद्भाव की रही है। उर्स जैसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्री ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि उर्स का यह पवित्र अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देता है। बिहार में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता की मजबूत परंपरा रही है। उन्होंने प्रदेश की तरक्की, अमन-चैन एवं खुशहाली के लिए दुआ की।

श्री अशोक चैधरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल हैं। हमें मिल-जुलकर समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
इस मौके पर मा0 मंत्री जनाब जमा खां, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो0 ईरशादउल्लाह, पूर्व सांसद जनाब अशफाक करीम, मो0 मुर्तजा अली कैसर, मो0 बब्लू मासूमी,, दरगाह कमिटी के अध्यक्ष मो0 मेजर इकबाल हैदर खान, सचिव मो0 तहसीन नदीम, कोषाध्यक्ष मो0 इरशाद अहमद एवं सदस्य मोहतरमा यास्मीन खान, मो0 अब्दुल बाकी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button