ताजा खबर
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव ने समस्त मुस्लिम समाज को “ईद मिलाद-उन-नबी” की बधाई व मुबारकबाद पेश किया है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद। यह रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पैगंबर मोहम्मद की अहिंसा, प्रेम व सहिष्णुता व उनके जीवन से जुड़ी शिक्षाओं को याद दिलाना है। इस्लाम धर्म में इस दिन को आस्था, सम्मान और भाईचारे के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। इस मौके पर पैगंबर मुहम्मद की याद में नमाज़ अदा करने और खुशियां मनाने की परंपरा है। यह त्योहार मुसलमानों को इंसानियत, नैतिकता और धार्मिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसके साथ ही यह दिन पैगंबर के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दिलाता है।