किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिहार केसरी डा. श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बुद्धिजीवी, समाजसेवी सहित गणमान्य लोग भाग लेकर डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के बताए रास्ते पर चलकर बिहार की उन्नति और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लेंगे: असगर अली पीटर

किशनगंज, 26 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह राजसभा सांसद डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने की। जयंती समारोह में किशनगंज से असगर अली पीटर, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक विभाग बिहार सह कांग्रेस 20 सूत्री उपाध्यक्ष ने भाग लिया। असगर अली पीटर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बुद्धिजीवी, समाजसेवी सहित गणमान्य लोग भाग लेकर डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के बताए रास्ते पर चलकर बिहार की उन्नति और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लेंगे। मौके पर अखिलेश प्रसाद सिंह, मदन मोहन झा, सकील अहमद, कौकब कादरी एवं मिन्नत रहमानी ने असगर अली पीटर को 20 सुत्री के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button